Thursday, September 27, 2012

जन्मजात नपुंसकता को मिटाकर मर्द बनाने वाला शक्तिवर्द्धक आयुर्वेदिक नुस्ख़ा


कल हम अपने गुरू जी मिश्रा जी के पास मिलने के लिए गए तो वह कुछ देर पहले ही जयपुर से लौटे थे। हमने उनके बेड पर रखी एक प़ित्रका ‘चिकित्सा पल्लव‘ उठाकर पढ़नी शुरू की तो उसमें एक आयुर्वेचार्य का दिलचस्प वाक़या पढ़ा।
उन्होंने लिखा कि उनके पास एक आदमी आया। उसके विवाह के बरसों बाद भी उसके घर औलाद पैदा नहीं हुई थी। उसे हमने सुबह शाम कामदेव घृत 20-20 ग्राम और अमृत भल्लातक अवलेह 10-10 ग्राम गाय के दूध के साथ खाने के लिए कहा। उसने डेढ़ साल तक खाया तो उसके घर एक बेटा पैदा हुआ।
दूसरा वाक़या उन्होंने एक युवक का लिखा था। उसे उसके पिता जी लेकर आए थे। उसके दाढ़ी के बाल भी नहीं निकले थे। उसका लिंग और उसके अंडकोषों का विकास भी नहीं हुआ था। दोनों ही जन्मजात रूप से बहुत छोटे थे। वैद्य जी लिखते हैं कि ऐसे मरीज़ों को हम लौटा दिया करते हैं कि जन्मजात विकृति में हमारी दवा कुछ नहीं कर सकती। हमने उसका इलाज करने से मना कर दिया लेकिन उसके बाप ने बहुत मिन्नत की तो हमने उसे भी उपरोक्त नुस्ख़ा इस्तेमाल कराया। कुछ दिन बाद ही उसका बाप उसे लेकर आया तो उसके दाढ़ी के बाल भी निकल आए थे और उसके लिंग व अंडकोषों का विकास भी हो गया था। उसका बाप कह रहा था कि अब मैं इसका विवाह करूंगा।

    कामदेव घृत और अमृत भल्लातक अवलेह जयपुर में निम्न पते पर मिलते हैं-
स्वामी लक्ष्मीराय चिकित्सालय
नथमल का चौक
जौहरी बाज़ार
सांगानेरी गेट के अंदर
जयपुर
राजस्थान
यह भी देखें-

पचरंगा पुलाव



पचरंगा पुलाव
विधि :
चावल को साफ कर धो लें और आधे घंटे के लिए पानी में भिगोएं। शिमला मिर्च धोकर बीच में से काटें। बीज निकाल कर आधा इंच के टुकड़े कीजिए। गाजर धो कर छील लें व उसके आधे इंच के टुकड़े कीजिए।
इसी तरह गोभी को धोकर नमक युक्त गरम पानी में पांच मिनट तक रखिए और पानी से बाहर निकालिए। प्याज छीलिए और पतले लंबे टुकड़े काटिए। भारी तली के बर्तन में घी गरम कीजिए और उसमें जीरा, दालचीनी, छोटी इलायची, लौंग, काली मिर्च व तेज पत्ता डालिए और अच्छी तरह हिलाएं। उसमें प्याज डालकर दो-तीन मिनट तक होने तक हिलाइए। कटी गाजर, फ्रैंचबीन्स, गोभी और हरी मटर डालिए और एक मिनट तक पकाएं। अब इसमें भीगे हुए चावल डाल दें और एक मिनट हिलाइए। चार कप पानी और नमक भी डालें। एक उबाल आने दीजिए। उसके बाद मध्यम आंच पर तीन से चार मिनट तक बीच-बीच में हिलाते हुए, पानी के सूख जाने तक पकाइए। इसमें शिमला मिर्च डालिए। आंच कम कीजिए, ढकिए और छह से आठ मिनट तक या चावल और सब्जियों के पक जाने तक पकाइए। आंच से उतार लें और पांच मिनट तक बिना ढक्कन ढके रखें। अब दही अथवा पुदीने की चटनी के साथ गर्मागर्म पचरंगा पुलाव परोसें।
सामग्री :
2 कप बासमती चावल, 1 शिमला मिर्च, 6-8 फ्रैंच बीन्स, 1 गाजर, 8-10 फूलगोभी (छोटे टुकड़े), 2 प्याज, 3 टे.स्पून शुद्ध घी, 1 टी स्पून जीरा, 1 इंच का टुकड़ादाल चीनी, 3-4 छोटी इलायची, 3-4 लौंग,1 काली मिर्च (साबुत), 2 तेज पत्ता, 1/4 कप हरी मटर के दाने, नमक स्वादानुसार।
कितने लोगों के लिए : 3

नारियल पाग



नारियल पाग
विधि :
एक कड़ाही में चाशनी तैयार करें। चाशनी गाढ़ी होनी चाहिए जिसे अगर प्लेट में टपकाया जाये तो वह अंगुली से फैलाने पर जम जाए।
एक थाली में घी लगाकर उसको चिकना कर लें। अब तैयारी चाशनी में कद्दूकस किया हुआ नारियल डालकर अच्छी तरह मिला लें।
गर्मागर्म मिश्रण घी लगी थाली में डालकर फैला दें। ऊपर से बारीक कटी मेवा भी डालकर चमचे की सहायता से दबा दें। ठंडा होने पर एयरटाइट कंटेनर में रखे।
सामग्री :
3 कटोरी सूखा नारियल (कद्दूकस किया हुआ), 2 कटोरी चीनी, आधा कप मेवा (काजू, किशमिश, बादाम), 2 कप पानी।
कितने लोगों के लिए : 6

Saturday, September 22, 2012

गर्भावस्था में अंडे और मांस के सेवन से शिशु को होगा फायदा

गर्भवती महिलाएं अगर अंडे और मांस का अधिक मात्रा में सेवन करें तो उनके बच्चों को बड़े होने पर तनाव संबंधी बीमारियां होने का खतरा कम हो जाता है।
एक नए अध्ययन में कार्नेल यूनिवर्सिटी और यूनिवर्सिटी ऑफ रोचेस्टर मेडिकल सेंटर के वैज्ञानिकों ने कहा है कि अंडे और मांस में कोलिन नामक पोषक तत्व पाया जाता है। अगर गर्भावस्था के दौरान कोलिन का आहार के साथ अधिक मात्रा में सेवन किया जाए तो बच्चों के बड़े होने पर इसके बहुत लाभ मिलते हैं।
अनुसंधानकर्ताओं ने 26 गर्भवती महिलाओं का अध्ययन कर यह निष्कर्ष निकाला है। इन महिलाओं ने प्रति दिन 480 मिलीग्राम कोलिन का सेवन किया था। अध्ययन के नतीजे एफएएसईबी जर्नल में प्रकाशित हुए हैं।
साभार हिन्दुस्तान दिनांक 22 सितम्बर 2012
http://www.livehindustan.com/news/lifestyle/jeevenjizyasa/article1-story-50-51-264703.html

Thursday, August 30, 2012

कुपोषण की वजह शाकाहार है -Narendr Modi


सौंदर्य के प्रति अधिक जागरूक
वॉल स्ट्रीट जर्नल को दिए इंटरव्यू में मोदी ने कहा, मध्यमवर्ग सेहत के बजाय सौंदर्य के प्रति अधिक जागरूक है.गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य वर्ग को लेकर विवादास्पद बयान दिया है.
अमेरिका के मशहूर अखबार वॉल स्ट्रीट जनरल को दिए गए इंटरव्यू में मोदी से जब पूछा गया कि उनके राज्य में कुपोषण की दर इतनी ज्यादा क्यों है, तो इसके जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा, गुजरात मोटे तौर पर शाकाहारी राज्य है.
और तो और गुजरात एक मध्य वर्गीय (मिडल क्लास) राज्य है. मध्य वर्ग को सेहत से ज्यादा सुंदरता की फिक्र होती है-यही चुनौती है.
सेहत से ज्यादा सुंदरता की फिक्र

मोदी यहीं नहीं रुके. उन्होंने आगे कहा, अगर मां अपनी बेटी से कहती है कि दूध पियो, तो इसे लेकर दोनों में झगड़ा होता है. बेटी अपनी मां से कहती है, मैं दूध नहीं पिऊंगी क्योंकि मैं मोटी हो जाऊंगी. हमें इसमें बड़ा बदलाव लाना होगा.
इस मामले में भी गुजरात एक आदर्श राज्य बनेगा. मैं कोई बड़ा दावा नहीं करूंगा क्योंकि मेरे पास कोई सर्वे रिपोर्ट नहीं है.
 











Source : http://www.samaylive.com/regional-news-in-hindi/gujarat/165563/ahmedabad-malnutrition-gujarat-narendra-modi-wall-street-journal.html

Monday, April 2, 2012

मर्द को अपने खान पान को भी ‘औरत ओरिएंटिड‘ रखना चाहिए

पत्नी की संतुष्टि उसका स्वाभाविक अधिकार है Women's Natural Right

वंदना गुप्ता जी ने हिंदी ब्लॉग जगत को एक पोस्ट दी है ‘संभलकर, विषय बोल्ड है‘
हमने उनकी इस पोस्ट पर अपनी टिप्पणी देते हुए कहा है कि

वंदना गुप्ता जी ! आपने नर नारी संबंधों के क्रियात्मक पक्ष की जानकारी बहुत साफ़ शब्दों में दी है। यह सबके काम आएगी। तश्बीह, तम्सील और बिम्बों के ज़रिये कही गई बात को केवल विद्वान ही समझ पाते हैं और फिर उनके अर्थ भी हरेक आदमी अलग अलग ले लेता है। आपका साहित्य सरल है इसे हरेक आदमी समझ सकता है। पुरूषों को यह बात ज़रूर जाननी चाहिए कि शारीरिक संबंधों की अदायगी भी क़ायदे से होनी चाहिए जैसे कि धार्मिक कर्मकांड और इबादत में इस बात का ध्यान रखा जाता है कि कहीं भी कोई कमी न रह जाए।
ईश्वर तक पहुंचने के लिए सीढ़ी माने जाने वालों से पत्नी के लिए पति और पति के लिए पत्नी भी हैं।
ईश्वर की प्रसन्नता चाहना भारतीय संस्कृति का अभिन्न तत्व है और अरबी संस्कृति का भी। संपूर्ण विश्व की आध्यात्मिक संस्कृति का मूल तत्व यही है। पत्नी भी प्रसन्न है कि नहीं, यह भी देखना बहुत ज़रूरी है। मां बाप गुरू अतिथि और पत्नी राज़ी हैं तो समझ लीजिए कि आपसे आपका रब भी राज़ी है।
पत्नी को राज़ी करना भी निहायत ही आसान है।
पत्नी चाहती क्या है ?
सिर्फ़ दो बोल प्रशंसा के,
जैसे कि ...
जब से तुम इस घर में आई हो मेरी ज़िंदगी संवर गई है।
तुम्हारे प्यार की क़द्र मेरे दिल में बहुत गहराई तक है।

बस हो गई नारी तुम्हारी, दिल से सदा के लिए।
लेकिन यह तारीफ़ दिल से निकलनी चाहिए।
औरत समर्पण करती है और अपने आप को मिटाती है तो उसे तारीफ़ मिलनी भी चाहिए।

मर्द को अपने खान पान को भी ‘औरत ओरिएंटिड‘ रखना चाहिए। मर्द को मछली और मुर्ग़ा ज़रूर खाना चाहिए। अगर मर्द शाकाहार का अभ्यस्त हो और सीधे मांस न खा सकता हो तो उसे दूध, शहद, बादाम, पनीर, लहसुन, अदरक, आंवला और एलोवेरा का सेवन ज़रूर करना चाहिए। बदन में जितनी ज़्यादा जान होगी, वह अपने महबूब के साथ उतना ही लंबा सफ़र कर सकता है।
महबूब को चांद के पार ले जाने में एलोवेरा का जवाब नहीं है। एलोवेरा के सेवन के बाद नारी तो संतुष्ट हो ही जाती है लेकिन मर्द संतुष्टि के अहसास को रिपीट करने का बल तुरंत ही पाता है।
चरम सुख के शीर्ष पर औरत का प्राकृतिक अधिकार है, हमारा यह उदघोष सदा से ही है।

इतनी लंबी टिप्पणी सिर्फ़ इसलिए कि जो भी पढ़े उसका वैवाहिक जीवन पूरी तरह संतुष्ट हो। संतोष परम धन है और हम भारत के युवक युवकों को ही नहीं बल्कि वृद्धों और वृद्धाओं को भी परम धनी देखना चाहते हैं। विधवा और विधुर सब इस धन से समृद्ध हों।
यह परम धन पास हो तो फिर लौकिक धन मुद्रा की कमी नर नारी को परेशान नहीं करती। उच्च के सामने तुच्छ का मूल्य गौण हुआ करता है।