Sunday, March 13, 2011

भारतीय वैद्य और हकीम सदा से करते आ रहे हैं नपुंसकता का इलाज Erectile disfunction

सभी जानते हैं कि जो औज़ार कभी कभार इस्तेमाल किए जाते हैं उन्हें ज़ंग (Rust) लग जाता है और जो औज़ार नियमित रूप से और सही तरीक़े इस्तेमाल किए जाते हैं वे अपनी क्षमता को बनाए रखते हैं। मानव अंगों के बारे में भी यह बात सटीक बैठती है ।
अंगों को अपने काम अंजाम देने के लिए जो ऊर्जा चाहिए होती है वह उन्हें भोजन और पानी से मिलती है। इस रहस्य का पता भारत के वैद्य और हकीम बहुत पहले ही लगा चुके हैं और यही वजह है कि उन्होंने पथ्यापथ्य यानि भोजन में परहेज़ और चुनाव पर बहुत ज़ोर दिया। उन्होंने लोगों को अपने आहार में माँस , शहद , अंजीर , लहसुन , प्याज़ और अंडों का इस्तेमाल करने की सलाह दी और यह भी बताया कि दूसरे क्षेत्रों की तरह यहाँ भी अति वर्जित है। जो लोग इन चीजों के गुणों से अन्जान थे उन्होंने विभिन्न कारणों से इन चीज़ों के खाने पर प्रतिबंध लगा दिया और लोगों की यौन क्षमता को अपनी नादानी की वजह से कमजोर कर डाला जिससे उनका गृहस्थ जीवन बर्बाद होकर रह गया ।
वैद्य और हकीम भारतीय नर नारियों को जिन बीमारियों से मुक्ति दिलाते आए हैं , उनमें बाँझपन , शुक्राणुओं की कमी और ध्वजभंग ED भी हैं।
एक नौजवान हिंदू लड़का मेरे पास शुक्राणुओं की कमी की समस्या लेकर आया तो मैंने उसके वीर्य की जाँच रिपोर्ट देखी । रिपोर्ट के अनुसार शुक्राणु केवल 35 प्रतिशत थे। वह एक गरीब युवक था । सो जाहिर है कि मुनाफ़ाख़ोर ऐलोपैथ को उसमें कोई दिलचस्पी न थी और एक जगह से वह आयुर्वेदिक ट्रीटमेंट भी ले चुका था। मैंने उसे मालिक का नाम लेकर 'शक्रवल्लभ रस और मूसली पाक' का सेवन कराया और 15 दिन के बाद जाँच रिपोर्ट में शुक्राणु 65 प्रतिशत हो चुके थे ।
क्या आप जानते हैं कि शक्रवल्लभ रस के घटक क्या है ?
आयुर्वेद सार संग्रह पृष्ठ 392 पर आप स्वर्ण भस्मादि अन्य सभी दवाओं की जानकारी हासिल कर सकते हैं ।
इन्हीं घटकों से हकीम साहब भी इन्हीं बीमारियों के लिए दवाएँ बनाते हैं। इस आयुर्वेदिक औषधि के बहुत सारा गुणगान करने के बाद अंत में लिखा है कि
'यह रसायन अत्यंत स्तंभक , बाजीकरण और स्त्रियों के मद को नष्ट करने वाला है।'
मैंने अपने अनुभव से पाया है कि ये सभी दावे सच हैं।

Wednesday, February 2, 2011

अब हर कोई खा सकेगा मांस Take meat

मांस से हमें उत्तम क़िस्म का प्रोटीन व विटामिन्स आदि कई ज़रूरी तत्व मिलते हैं। विश्व के सभी विकसित देशों में मांस का प्रयोग बेहिचक किया जाता है। वैज्ञानिकों ने भी मांस को संतुलित भोजन की तालिका में शामिल किया है। कृषि से मिलने वाली पैदावार इतनी नहीं है कि उससे विश्व की तमाम आबादी का पेट भरा जा सके। विश्व की ज़्यादातर आबादी के भोजन में हमेशा से ही मांस शामिल रहा है। भावनात्मक रूप से असंतुलित कुछ विचारकों ने मांस खाने का निषेध किया है क्योंकि मांस खाने के लिए जीव का जीवन ख़त्म करना पड़ता है। उनके अंधविश्वासी अनुयायियों ने उनका कहना मानकर अपना जीवन नर्क बना रखा है। वे खुद तो वैज्ञानिक सोच के विपरीत चलते ही हैं, साथ ही वे समाज में भी तरह तरह के भ्रम फैलाते रहते हैं। अब उनके लिए भी मांस खाना संभव हो गया है और वह भी बिना किसी पशु की जान गंवाए।

तो लैब में उगा सकेंगे मीट
वाशिंगटन। वैज्ञानिकों की मानें तो जल्दी ही मांस को भी फल फूल और सब्ज़ियों की तरह पौधों पर उगाया जा सकेगा। मेडिकल यूनिवर्सिटी आॅफ़ साउथ कारोलिना के वैज्ञानिक पिछले दस वर्षों से इस बायो इंजीनियरिंग मांस को उगाने का प्रयास कर रहे हैं। वैज्ञानिकों का मानना है बायो इंजीनियरिंग मीट उगाने में सफलता हासिल करने से न केवल भविष्य में वैश्विक फ़ूड ज़रूरतें पूरी करने में मदद मिलेगी बल्कि इससे दिनोंदिन तेज़ी से सिकुड़ रहे उपजाऊ ज़मीन की उपलब्धता के झंझट से भी मुक्ति मिल सकेगी।
वैज्ञानिकों ने बताया कि परिकल्पित चार्लेस्टन इंजीनियरिंग मांस जिसे चार्लेस मीट कहा जा रहा है, को एक फ़ुटबाल के मैदान के आकार में बड़े बायो रिएक्टर की सहायता से उगाया जा सकेगा।
वैज्ञानिकों ने बताया कि इंजीनियरिंग मांस बिल्कुल प्राकृतिक होगा और आवश्यकतानुसार किसी भी स्वाद अथवा डिज़ाइन में इसे ढाला जा सकेगा। मसलन यदि आप को अधिक चर्बी वाला मांस पसंद है तो चर्बी वाले मांस उगा सकेंगे।
यही नहीं आपकी इच्छा और अनिच्छा के आधार पर मांस की दशा और प्रकार में भी परिवर्तन हो सकेगा। मसलन यदि आपको मुर्गे की टांग अधिक पसंद है तो आप उसके जैसे स्वाद का मांस उगा सकेंगे। वैज्ञानिकों ने बताया कि बायो इंजीनियरिंग मांस को बिना जीन के ही तैयार किया जा सकेगा। उनका मानना है कि अभी तक ऐसे कोई संकेत नहीं मिले हैं कि बिना जीन वाले मांस की गुणवत्ता अच्छी नहीं होती है क्योंकि जेनेटिक मोडीफ़ाइड फ़ूड पहले से ही मार्केट में उपलब्ध है और उनसे अभी तक कोई साइड इफ़ैक्ट नहीं दिखा है।
अमर उजाला, नई दिल्ली, 2 फ़रवरी 2011 पृश्ठ 14
जीवदयाबाज़ों के रास्ते की सबसे बड़ी रूकावट को वैज्ञानिकों ने दूर करके उनके लिए मांस को उनके लिए सुलभ कर दिया है। अब उन्हें चाहिए कि वे खुद भी मांस खाएं और दूसरों को भी चैन से खाने दें।
A considerable number of people in the world are non-vegetarians and much of their diet is meat based. Meat is a wonderful source of protein and is essential in maintaining a balanced diet.
http://www.dietihub.com/the-different-meats-for-your-diet/