Friday, January 6, 2012

मर्द को शक्तिशाली बनाता है आयुर्वेद Impotency

हम अपने पूर्वजों की महान विरासत की रक्षा ढंग से नहीं कर पा रहे हैं। हम तब जागते हैं जबकि दूसरा हमारी चीज़ों पर अपना क़ब्ज़ा जमा चुका होता है। हमारी कई जड़ी बूटियों को पश्चिमी वैज्ञानिक अपने नाम से पेटेंट करा चुके हैं। ताज़ा ख़बर के मुताबिक़ ब्रिटेन की नज़र हमारे अदरक और कुटकी पर है। उसने इनके ज़रिये नज़ले ज़ुकाम का इलाज ढूंढने का दावा किया है। यह लम्हा हमारे लिए आत्मविश्लेषण का है।
अभिमान वास्तव में ही बहुत बुरा होता है। ज्ञान का हो तो और भी ज़्यादा बुरा होता है। इन लोगों से भी बढ़कर नुक्सान देने वाले वे तत्व होते हैं जो कि अपने इतिहास और अपनी परंपराओं को जानने के बावजूद भी भुला देना चाहते हैं। ऐसे लोगों के कारण ही आज प्राचीन पूर्वजों के बहुत से कारनामे भुला दिए गए हैं।
मांस में प्रोटीन होता है और यह मनुष्य के लिए उपयोगी है। इस तथ्य को आज विज्ञान भली भांति स्वीकार रहा है। इसकी खोज हमारे पूर्वज उनसे बहुत पहले कर चुके हैं। आयुर्वेद के चरक और सुश्रुत जैसे महान ग्रंथों में वह अपनी खोज को दर्ज कर चुके हैं और यह सिद्ध है कि इन ग्रंथों की रचना उन्होंने वैदिक धर्म का पालन करते हुए ही की है।
आज बल-पौरूष की कमी दुनिया के सामने एक बड़ी समस्या बनी हुई है। दुनिया वियाग्रा जैसी दवाओं का सहारा लेने पर मजबूर है। इन दवाओं के साइड इफ़ेक्ट भी सामने आ रहे हैं। लोग खा रहे हैं और मर रहे हैं।
हमारे महान भारतीय मनीषियों ने इस समस्या का निदान भी आयुर्वेद के ज़रिये किया है। उनके बताए नुस्ख़े का इस्तेमाल करने के बाद एक मर्द 100 औरतों को चरम सुख की प्राप्ति करा सकता है। आनंद का रहस्य हमारे पूर्वज अच्छी तरह जानते थे और उन्होंने उसे हमारे लिए सुलभ भी कराया है। 
जो इस रहस्य को जानते हैं वे आज भी लाभ उठा रहे हैं। आप भी उठाइये।
हमारे एक दोस्त हरिद्वार के पास ही रहते हैं। हरिद्वार में मांस नहीं बिकता लेकिन ज्वालापुर में बिकता है। वहां एक क़साई से हमारे दोस्त ने पूछा कि आपका काम यहां कैसा चलता है ?
उसने कहा कि सुबह को दो बकरे काटता हूं और शाम को पांच।
सुबह के बकरे मुसलमान ले जाते हैं और शाम के बकरे आश्रमों में चले जाते हैं।हो सब कुछ रहा है लेकिन सत्य को स्वीकारने की हिम्मत कम ही लोगों में है। इसी कम हिम्मती की वजह से हमारी विरासत विदेशियों के हाथ में जा रही है।
आयुर्वेद के शक्तिदायक नुस्ख़ों से जो लोग लाभ उठाना चाहते हैं, उनके लिए एक ब्लॉग से ये नुस्ख़े साभार उद्धृत कर रहे हैं।  

सुश्रुत संहिता में बकरे के अंडकोषों से 100 पुरूष की शक्ति प्राप्ति

आयुर्वेद की मशहर पुस्‍तक सुश्रुत संहिता में जानवरों तथा इन्‍सान के वीर्य का विधान भी मिलता है, 
दूध से निकाले घी में पिप्‍पली और लवण के साथ बकरे के अंडकोकोषों को अंड सिद्ध करके जो पुरूष खाता है वह एक सौ स्त्रियों से रमण कर सकता है



पिप्‍प्‍लीलवणोपेते बसण्‍डे क्षीर्रस‍पिषि
साधिते भक्ष्‍येमद्यस्‍तु स गच्‍छेत् प्रमदाशतम
---- सुश्रुत संहिता, चिकित्‍सा स्‍थानम 26/20

अर्थात दूध से निकाले घी में पिप्‍पली और लवण के साथ बकरे के अंडकोकोषों  को अंड सिद्ध करके जो पुरूष खाता है वो एक सौ स्त्रियों से रमण कर सकता है

पिप्‍प्‍लीलवणोपेते बस्‍ताण्‍डे घृतसाधिते
शिशुमारस्‍य वा खदेत्ते तु वाजीकरे भृशम
कुलारकूर्मनक्राणाण्‍डान्‍येवं तु भक्षयेतृ
महिषर्षभबस्‍तानां पिबेच्‍दुकाणि वा नर-
---- सुश्रुत संहिता, चिकित्‍सा स्‍थानम 26/25-27
 अर्थात घी में तले हुए बकरे के या शिश्‍ुमार (उदबिलाव) नामक जंतु के अंडकोकोषों को पिप्‍पली और सैंधा नमक के साथ खाएं, ये अतिशय वा‍जीकर (सेक्‍स शक्ति बढाने वाले) हैं, केकडा, नक्र(घडिया) के अंडकोशों को भी इसी प्रका खाएं अथ्‍वा, भैंसे, बैल या बकरे के वीर्य को पीएं 

हाथी,चीते और सांप की खाल से तव्‍चा के रोग दूर किये जा सकते हैं, तो सांप की खाल से फुल बहरी, अस्थियों की राख से शर्करा नष्‍ट किया जा सकता है, जिन्‍दा मछली से अस्‍थमा का इलाज शायद यह किताब पढ कर ही किया जा रहा है .

हम क्यों घट रहे हैं और अंग्रेज़ क्यों बढ़ रहे हैं, इसका कारण भी खुली आंखों देखा जा सकता है। हमारे इस नुस्ख़े का लाभ भी विदेशी ही उठा रहे हैं।
जब हमने आयुर्वेद के इन नुस्ख़ों को तैयार करने के लिए नेट पर छानबीन की तो यह हिंदी साहित्य से कुछ ख़ास मदद नहीं मिल पाई जबकि अंग्रेज़ी साहित्य में इस पर इतनी सामग्री मिल गई कि छांटना मुश्किल हो गया। उसमें से हमने आपके लिए इसे चुना है ताकि आप आसानी से महान पौरूष पाकर अपना वैवाहिक जीवन सफल बना सकें।
जो लोग अण्डकोष पकाने से बचना चाहें, उनके लिए भी एक रास्ता है। यूनानी मेडिसिन में एक दवा का नाम है ‘जौहर ए ख़ुसिया‘। यह बकरे के अण्डकोषों का सत ही होता है। आप बाज़ार से इसे ख़रीदकर दूध और शहद के साथ इस्तेमाल करें। आपको वही लाभ मिलेगा, जो कि चरक और सुश्रुत में बताया गया है।
आजकल रैक्स कंपनी ( Rex (U&A) Remedies Pvt. Ltd.) इसे बना रही है।
अपने जीवन साथी को चरमसुख का अहसास कराइये और अपने जीवन को आनंद से भर लीजिए।
इस सर्दी में आप इसे आज़मा कर देखें।
The testicles are also referred to as testes; the singular is testis. Whenever I think about eating testicles I mostly dwell on the etymology. In Latin, the word testis means "witness"; supposedly, in ancient Rome it was the custom for men to place one hand on a testicle when taking an oath in court. Somewhere in my education, formal and otherwise, I'd never picked up on the difference between the testicles and the scrotal sac that encases them.

Ingredients

yield: 3 to 4
  • Grilled Lamb's Testicles

  • 1 pair lamb's testicles
  • Salt and pepper to taste
  • Lemon juice to garnish
  • Deep-Fried Testicles (Rocky Mountain Oysters)

  • 1 pair lamb's testicles
  • 1 cup panko crumbs
  • 1 egg, lightly beaten
  • 1 teaspoon mustard
  • Salt and pepper to taste
  • Lemon juice to garnish
  • 1 quart oil, for frying

Procedures

  1. 1

    Grilled Lamb's Testicles

  2. 2
    Set up your grill, preferably charcoal, so that there's room on the grill to cook the testicles indirectly.
  3. 3
    Salt and pepper the testicles and place them on the grill for 10 to 15 minutes, until the outside surface is nicely charred. The tissue may burst during the process.
  4. 4
    When they are done, remove the testicles from the grill and cut into slices 1/3-inch thick. Garnish with lemon juice and more salt and pepper to taste.
  5. 5

    Deep-Fried Testicles (Rocky Mountain Oysters)

  6. 6
    Cut the testicles int 1/3 inch slices, removing the membrane from each slice after it's cut. Set aside.
  7. 7
    Combine the egg with the mustard in a small bowl. Have the panko crumbs ready for dipping on the side.
  8. 8
    Heat the oil in a wok to 350°F.
  9. 9
    Dip each slice of testicles in the egg, then dip into the panko crumbs. Slip into the oil and fry from 1 to 2 minutes, until golden brown. Remove from the oil and place on a rack. Serve immediately, with lemon to garnish.
  10. 10
    Variation: For pan-fried testicles, place a heavy skillet over medium-high heat. Add approximately 3 tablespoons of oil to the pan. Coat the testicles in the egg and crumb coating and place into the pan. Pan-fry on one side for 2 minutes, taking care not to touch the disturb the coating on the testicle. Flip and pan-fry on the other side for 2 minutes. Serve immediately; garnish with lemon.

Thursday, January 5, 2012

उड़ीसा हो या जापान, मछली को शाकाहार में ही गिना जाता है Vegetarianism

सन 1998 में सैयद अब्दुल्लाह तारिक़ साहब ने रामपुर में एक संस्कृत संभाषण वर्ग का आयोजन किया था। उसमें आचार्य गजेंद्र कुमार पंडा जी तशरीफ़ लाए थे। वह तब तक 6 गोल्ड मेडल पा चुके थे और एक प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी में प्रोफ़ेसर थे। वेदांत में उन्होंने पी. एचडी. की थी। रामपुर में उनके रहने का इंतेज़ाम जमाअते इस्लामी के ज़िम्मेदार डा. इब्ने फ़रीद साहब के घर था और उनके खाने का इंतेज़ाम सैयद अब्दुल्लाह तारिक़ साहब के घर। उन्हें रामपुर आने से बहुत डराया गया था कि वहां जाओगे तो मुसलमान आपको मार देंगे लेकिन फिर भी वह आ गए थे।
हम उनसे मिलने रामपुर गए और फिर उनकी प्रतिभा देखी तो हमने भी उन्हें अपने शहर में बुलाया। उनके साथ रामपुर से सैयद अब्दुल्लाह तारिक़ साहब भी तशरीफ़ लाए थे। पहले दिन उनका हम सभी ने बड़ी गर्मजोशी से स्वागत किया।

यह फ़ोटो उसी पहले दिन का है। फ़ोटो के पीछे 2 जून 1998 लिखा है।
इस वर्ग का आयोजन हमने जैन इंटर कॉलिज में किया था लेकिन ताज्जुब की बात है कि सीखने वालों में हिंदू भाई केवल 3 थे। इसमें मुस्लिम लड़कियों ने भी बड़ी तादाद में हिस्सा लिया था और लड़कों में भी ज़्यादा मदरसे के तालिब इल्म थे। इन सबने ही आचार्य श्री पंडा जी को जो आदर सम्मान दिया, उससे पंडा जी बहुत अभिभूत हुए और हक़ीक़त यह है कि पंडा जी के रूप में हमने भी एक ऐसे इंसान को देखा जो बिल्कुल बच्चों की तरह मासूम है। ज्ञान, निश्छलता और सादगी से भरे पूरे आचार्य पंडा जी से मिलना अपने आप में एक आनंद देता है। ‘हास-परिहास‘ का सेंस भी उनमें ग़ज़ब का है।
हिंदी और अंग्रेज़ी में एक वचन और बहुवचन ही होता है जबकि संस्कृत में द्विवचन भी होता है।
उन्होंने अपने कोर्स को ऐसे डिज़ायन किया है कि उसमें से द्विवचन को हटा दिया है ताकि शुरू में सीखने वालों को आसानी हो सके। उनकी क्लास में हंसी के ठहाके छूटते रहते हैं और इसी तरह हंसी मज़ाक़ के दौरान मात्र 10 घंटों में ही वह आदमी को संस्कृत बोलने के लायक़ बना देते हैं। दसवें दिन वर्ग में सीखने वाले लड़के लड़कियों ने संस्कृत में भाषण देकर पूरे शहर को चौंका दिया था।
शहर भर के हिंदू मुस्लिम वर्ग का सहयोग इस कार्यक्रम को मिला और सभी को एक अच्छा संदेश मिला। 

रामपुर में उन्होंने बताया कि हमारे पिताजी शुद्ध नैष्ठिक ब्राह्मण हैं। अगर उन्हें पता चला कि हम मुसलमानों के घर खा पी कर आ रहे हैं तो वह हमें घर में घुसने ही नहीं देंगे।
उन्हें शुद्ध खाने में शाकाहारी भोज दिया गया।
दो दिन बाद वह बोले कि ‘मछली बनवाओ।‘
उनके भोजन का इंतेज़ाम सैयद साहब के घर पर था। उन्होंने उनके लिए मछली बनवाई, उन्होंने उसे खाया।
हम समझे कि वह मांसाहारी हैं। अगले दिन उनके लिए मुर्ग़ा बनवाया गया।
उसे देखकर उन्होंने खाने से इंकार कर दिया।
बोले हम मांस नहीं खाते।
उन्हें याद दिलाया गया कि कल आपने मछली खाई थी न।
बोले कि हां, लेकिन मछली को तो हम आलू की तरह मानते हैं।

भारत में भी अलग अलग इलाक़े के शाकाहारियों के भोजन का मेन्यू अलग अलग है।
भारत में ही नहीं विदेशों में भी ऐसा ही है। जापान में भी मछली को शाकाहारी भोजन में ही गिना जाता है।
ब्लॉगर रचना बैंकॉक गईं तो उन्होंने खाने के लिए वेज बर्गर मंगाया। मैक्डोनल्ड ने उन्हें बीफ़ बर्गर दिया। वहां गाय का मांस शाकाहार ही माना जाता है।
भारतीय संस्कृति की तरह ही विश्व संस्कृति भी बड़ी अद्भुत है।
यह जानना सचमुच एक अजीब बात है कि मांस उन लोगों के भोजन का भी हिस्सा है जो कि शाकाहारी हैं और शाकाहार की प्रेरणा देते हैं।
शाकाहार क्या है ?
लोग इस पर भी एकमत नहीं हैं।

Thursday, December 29, 2011

दही का सेवन कोलाईटीस रोगियों के लिए रामबाण आयुर्वेदिक दवा है

ऐसे खाएं दही तो इन बीमारियों का इलाज हो जाएगा अपने आप


ताजा दही सिर्फ टेस्टी ही नहीं होता बल्कि शरीर के लिए भी बहुत अधिक गुणकारी होता है। इसके विपरित खट्टा या पुराना दही शरीर को नुकसान पहुंचाता है।आज की भागदौड भरी जिंदगी में पेट की बीमारियों से परेशान होने वाले लोगों की संख्या सब से ज्यादा होती है। इस समस्या से परेशान लोग यदि अपनी डाइट में प्रचूर मात्रा में दही को शामिल करें तो अच्छा होगा। दही का नियमित सेवन करने से शरीर कई तरह की बीमारियों से मुक्त रहता है। दही में अच्छी किस्म के बैक्टीरिया पाए जाते हैं, जो शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं। पेट में मिलने वाली आंतों में जब अच्छे किस्म के बैक्टीरिया का अभाव हो जाता है, तो भूख न लगने जैसी तमाम बीमारियां पैदा हो जाती हैं।

इस के अलावा बीमारी के दौरान या एंटीबायोटिक थेरैपी के दौरान भोजन में मौजूद विटामिन और खनिज हजम नहीं होते। इस स्थिति में दही सबसे अच्छा भोजन बन जाता है। यह इन तत्वों को हजम करने में मदद करता है।

इससे पेट में होने वाली बीमारियां अपने आप खत्म हो जाती हैं। दही खाने से पाचनक्रिया सही रहती है, जिससे खुलकर भूख लगती है और खाना सही तरह से पच भी जाता है। दही खाने से शरीर को अच्छी डाइट मिलती है, जिस से स्किन में एक अच्छा ग्लो रहता है। मुंह के छालों पर दिन में 2-4 बार दही लगाने से छाले जल्द ही ठीक हो जाते हैं। शरीर के ब्लड सिस्टम में इन्फेक्शन को कंट्रोल करने में वाइट ब्लड सेल्स का महत्त्त्वपूर्ण योगदान होता है। दही खाने से वाइट ब्लड सेल्स मजबूत होते हैं, जो शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। लेकिन इसक ा सेवन कब और किस तरह करके ज्यादा लाभ उठा सकते हैं आइए जानते हैं कब और किस तरह इसका सेवन करके आप ज्यादा लाभ उठा सकते हैं।

- दही हमेशा ताजी ही प्रयोग करनी चाहिए।

- रात्रि में दही के सेवन को हल्का काला नमक,शक्कर या शहद के साथ ही किया जाना चाहिए।

- मांसाहार के साथ दही के सेवन को विरुद्ध माना गया है।

- दही दस्त या अतिसार के रोगियों में मल को बांधनेवाली होती है,पर सामान्य अवस्था में अभिस्यंदी अर्थात कब्ज कर सकती है।

- ग्रीष्मऋतु में जब लू चल रही हो तब दही की लस्सी ऊर्जा प्रदान करनेवाली तथा शरीर में जलीयांश की कमी को दूर करती है।

- नित्य सेवन से दही का प्रभाव शरीर के लिए सात्म्य होकर गुणकारी हो जाता है।

- मधुमेह से पीडि़त रोगियों में दही का सेवन संयम से करना चाहिए, इससे फायदा होता है।

- दही का सेवन कुछ आयुर्वेदिक औषधियों में सह्पान के साथ कराने का भी विधान है, जिससे दवा का प्रभाव बढ़ जाता है।

- दही का सेवन कोलाईटीस रोगियों के लिए रामबाण आयुर्वेदिक दवा है।

- बच्चों में ताजी दही पेट सम्बंधी विकारों को दूर करती है।

- दही एवं कच्चे केले को पकाकर आंवयुक्त अतिसार (म्युकोइड स्टूल ) को रोका जा सकता है।

- जब खांसी,जुखाम,टांसिल्स एवं, सांस की तकलीफ हो तब दही का सेवन न करें तो अच्छा।

- दही सदैव ताजीर एवं शुद्ध घर में मिटटी के बर्तन की बनी हो तो अत्यंत गुणकारी होती है।

- त्वचा रोगों में दही का सेवन सावधानी पूर्वक चिकित्सक के निर्देशन में करना चाहिए।

- मात्रा से अधिक दही के सेवन से बचना चाहिए।

- अर्श (पाईल्स ) के रोगियों को भी दही का सेवन सावधानीपूर्वक करना चाहिए।तो ऐसी है दही ,बड़ी गुणकारी,रोगों में दवा पर सावधानी से करें प्रयोग।
Source : http://akhtarkhanakela.blogspot.com/2011/12/blog-post_6214.html

Tuesday, December 13, 2011

अमृत रसायन लहसुन के अचूक प्रयोग

बिना दवा कंट्रोल करें थुलथुली काया अपनाएं लहसुन का ये अचूक चटपटा प्रयोग


आयुर्वेद के अनुसार यह मान्यता है कि समुद्र मंथन के समय जब चौदह रत्नों में से एक अमृत भी हासिल हुआ तो देवताओं व दानवों में विवाद हो गया। तब ब्रह्मा ने देवताओं और दानवों को अलग-अलग पंक्तियों में बैठाकर अमृत बांटना शुरू किया। उस समय राहु नामक राक्षस ने देवताओं की पंक्ति में रूप बदलकर बैठ गया और अमृतपान कर लिया।
लेकिन जब देवताओं को पता चला कि वह राक्षस है तो विष्णु जी ने उसकी गर्दन काट दी लेकिन अमृत उसके हलक में पहुंच चूका था। इस घटना के दौरान दानव द्वारा पीए अमृत की कुछ बूंदे धरती पर बिखर गई उन्हीं बूंदों से धरती पर जिस पौधे की उत्पति हुई। वह लहसुन का पौधा था। इसलिए कहा जाता है कि लहसुन एक अमृत रसायन है। लेकिन चूंकी माना जाता है कि इसका प्रयोग करने वाले मनुष्य के दांत, मांस व नाखून बाल, व रंग क्षीण नहीं होते हैं। यह पेट के कीड़े मारता है व खांसी दूर करता है। लहसुन चिकना, गरम, तीखा, कटु, भारी, कब्ज को तोडऩे वाला व आंखों के रोग दूर करने वाला माना गया है। अगर आप थुलथुले मोटापे से परेशान हैं तो अपनाएं नीचे लिखे लहसुन के अचूक प्रयोग-

- लहसुन की पांच-छ: कलियां पीसकर मट्ठे में भिगो दें। सुबह पीस लें। उसमें भुनी हिंग और अजवाइन व सौंफ के साथ ही सोंठ व सेंधा नमक, पुदीना मिलाकर चूर्ण बना लें। आधा तोला चूर्ण रोज फांकना चाहिए।

- लहसुन की चटनी तथा लहसुन को कुचलकर पानी का घोल बनाकर पीना चाहिए।

- लहसुन की दो कलियां भून लें उसमें सफेद जीरा व सौंफ सैंधा नमक मिलाकर चूर्ण बना लें। इसका सेवन सुबह खाली पेट गर्म पानी से करें
Source : http://akhtarkhanakela.blogspot.com/2011/12/blog-post_7067.html

Sunday, November 13, 2011

निरामिष: पशु-बलि : प्रतीकात्मक कुरीति पर आधारित हिंसक प्रवृति पर एक टिप्पणी

आदरणीय डा. अरविन्द मिश्रा जी झींगा मछली हाथ में लिए हुए
आप में से चंद लोग मांस नहीं खाना चाहते तो न खाएं , यह आपका फ़ैसला है लेकिन मुसलमानों के मांसाहार की निंदा करने के लिए कम से कम क़ुरआन का सहारा तो आपको नहीं लेना चाहिए।
क़ुरआन में मांस खाने से कहीं रोका गया हो तो आप बताएं कि कहां रोका गया है ?
क़ुरआन के जानकार किसी अधिकृत मुस्लिम विद्वान ने वह कहा हो जो आप बता रहे हैं कि क़ुरआन का अर्थ यह नहीं है बल्कि यह है और निष्कर्षतः मांस न खाया जाए तो आप बताएं वर्ना तो हम आपको बताते हैं कि बनारस में झींगा मछली का पालन शुरू कर दिया गया है शाकाहारी ब्राह्मणों की देख रेख में ही।
आदरणीय अरिवन्द मिश्रा जी भी यह जानते हैं बल्कि हमें तो यह बात पता ही उनके ज़रिये चली। फ़ेस बुक पर हमने देखा कि आदरणीय मिश्रा जी अपने दसियों हिंदू भाईयों के साथ अपने हाथों में झींगा मछली लिए खड़े हैं।
हमें बड़ा ताज्जुब हुआ लेकिन यह सच था।
हमने समझा कि उनकी सोच में वाक़ई कुछ बदलाव आया है लेकिन यहां ‘निरामिष‘ ब्लॉग पर देखा तो फिर ताज्जुब हुआ कि जनाब मांसाहार का विरोध कर रहे हैं।
यह क्या बात हुई कि व्यावसायिक हितों के मददेनज़र तो मांसाहार को प्रोत्साहन दिया जाए और फिर उसी का विरोध भी किया जाए ?
यह कैसी सैद्धांतिक प्रतिबद्धता है ?
यही हाल दूसरे शाकाहारियों का है।
वे भी किसी न किसी रूप में जीव खा रहे हैं, दही और शहद आदि ख़ूब खा रहे हैं लेकिन बकरा खाने वाले का विरोध कर रहे हैं।
जीव छोटा हो तो खा लिया जाय और जीव का साइज़ बड़ा हो तो न खाया जाए ?
उनके विरोध से तो बस साइज़ का विरोध नज़र आ रहा है न कि जीव को मारने और उसे खाने का !
हमें उम्मीद है कि समय के साथ आप और बदलेंगे और तब यह सैद्धांतिक विरोध आप के विचारों में शेष न रहेगा।

Thursday, September 15, 2011

खाने की प्लेट चिकेन के बिना अधूरी होती है


खाने की प्लेट चिकेन के बिना अधूरी होती है। यह बात सुनकर कोई शाकाहारी व्यक्ति भले ही मुंह बिचकाए, पर चिकेन के शौकीन  इसका पुरजोर समर्थन करेंगे।बदलते समय में जब खान-पान की आदतें बदल रही हैं और बाजार में तमाम तरह के व्यंजन उपलब्ध हैं, ऐसे समय में चिकेन से बने व्यंजन लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। शेफ सुहैल हसन कहते हैं आज चिकेन से बने कई तरह के व्यंजन उपलब्ध हैं। चिकेन पारंपरिक इंडियन करी से लेकर चाइनीज, इटालियन हर तरह के खाने में मिल जाएगा।भारतीय खाने में चिकेन बिरियानी, चिकेन करी, तंदूरी चिकेन जैसे व्यंजन मिल जाएंगे। अफगानी खाने में शोरमा, अफगानी तंदूर और कबाब जैसे लजीज पकवान मिल जाएंगे। इटालियन खाने में चिकेन पिज्जा और चिकेन पास्ता मिल जाएगा, वहीं चाइनीज खाने में चिकेन चाउमीन, चिकेन सूप, चिकेन चॉप्सी, चिली चिकेन, चिकेन मोमो और चिकेन मंचूरियन जैसे स्वादिष्ट और लोकप्रिय व्यंजन मिल जाएंगे। उनके अनुसार, फास्ट फूड के शौकीनों को भी चिकेन बर्गर, चिकेन पैटीस और चिकेन रोल जैसे ढेरों व्यंजन मिल जाते हैं। एक चिकेन से आज हजारों तरह के व्यंजन बनने लगे हैं।चिकेन के एक दीवाने परमानंद मिश्र का कहना है कि खाने में रोज ही चिकेन व्यंजन हो तो क्या बात है। लेकिन जरूरत इस बात की है कि वह अलग-अलग वेराइटी में हो। उनकी पत्नी सौम्या मिश्र ने बताया कि घर हो या बाजार, ननवेजेटेरियन्स की पहली पसंद चिकेन व्यंजन ही होते हैं। साथ ही उन्होंने जोड़ा कि घर आने वाले मेहमान अगर शाकाहारी हों तो बड़ी कोफ्त होती है। समझ में नहीं आता है कि क्या बनाएं और क्या खिलाएं। चिकेन के अन्य आशिक प्रसेनजित राज्यवर्द्धन ने कहा कि रोज के खान-पान का हिस्सा बन चुके चिकेन संस्कृति को बढ़ावा देने में रेस्त्राओं का भी खासा योगदान रहा है। उनकी पत्नी दिव्या ने बताया कि घर से बाहर उनकी पहली पसंद चिकेन से बने व्यंजन ही होते हैं।रेसिपी विशेषज्ञ ममता सिंह कहती हैं चिकेन कलचर आज इस कदर फैला हुआ है कि कुछ लोगों को इसके बिना भोजन अधूरा लगता है। कभी केवल घरों में पकने वाला चिकेन आज रेस्त्रां, कैफे के अलावा गली-मुहल्ले में स्थित रोल, मोमो और चाउमीन के फास्ट फूड के ठेले पर भी मिलने लगा है। वैसे पुरानी दिल्ली के जामा मस्जिद इलाके के मशहूर करीम रेस्त्रां, न्यू फ्रेंडस कॉलोनी के अल बेक रेस्त्रां में दिन भर खाने के लिए लोगों की भीड़ जमा रहती है।

मैक्डोनाल्ड्स का मशहूर चिकेन बर्गर यहां आने वाले खाने के शौकीनों के सबसे पसंदीदा खाने में से एक है। वहीं केएफसी [केंटचुकी फ्राइड चिकेन] रेस्त्रां तो चिकेन प्रेमियों के लिए खास ही है। यहां चिकेन विंग्स, चिकेन बर्गर और चिकेन लेग्स जैसे चिकेन के ढेरों आइटम मिलते हैं। कनॉट प्लेस स्थित केएफसी आउटलेट मे काम करने वाले अतुल सिंह ने कहा कि इसका स्वाद एक बार चढ़ जाए तो छूटना मुश्किल होता है।चिकेन न केवल अपने देश में, बल्कि बाहर के देशों मे भी काफी लोकप्रिय है। अमेरिका में चिकेन इस कदर लोकप्रिय है कि वहां सितंबर महीना नेशनल चिकेन मंथ के रूप में मनाया जाता है। 15 सितंबर को वहां नेशनल चिकेन लवर्स डे के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन अमेरिका के कई रेस्त्राओं में मुफ्त चिकेन परोसा जाता है। इन्हीं में से एक पोलो ट्रॉपिकल रेस्त्रां चेन में आज के दिन हर साल दोपहर दो बजे से शाम के सात बजे तक पीले कपड़ों में आने वाले लोगों को मुफ्त में चिकेन परोसा जाता है। यानि जी भर के चिकेन खाइए वो भी बिल्कुल मुफ्त और मनाइए चिकेन लवर्स डे।

Monday, September 12, 2011

छोटा अंडा फायदे बड़े - कमलेश

अंडा तो तुमने देखा ही होगा। नाश्ते में या रात के खाने में अंडे की कोई न कोई डिश तो तुम जरूर खाते होगे। मम्मी भी अंडे से कितनी तरह-तरह की चीजें बनाकर खिलाती हैं और तुम्हें बहुत मजा भी आता है। पता है, अंडा होता तो बहुत छोटा है, पर बड़े-बड़े कमाल कर दिखाता है। गानों से लेकर खाने तक सबका मनपसंद है अंडा। पर सोचो अंडा सभी को इतना अच्छा क्यों लगता है? कभी मम्मी तो कभी डॉक्टर, सभी अंडा खाने के लिए क्यों कहते हैं? क्योंकि यह जितना स्वादिष्ट है, उतना ही स्वास्थ्यवर्धक भी। आओ जानें कि अंडा कैसे तुम्हें तंदुरुस्त और स्मार्ट बना सकता है।

सबसे पहले जानो कि अंडे के दो भाग होते हैं। एक सफेद रंग का बाहरी हिस्सा और दूसरा अंडे के बीच में पीले रंग का हिस्सा। इसे अंडे की जर्दी कहते हैं। अंडे में पोषक तत्वों की भरमार होती है। अंडे के दोनों भागों में प्रोटीन, वसा, कई तरह के विटामिन, मिनरल्स, आयरन और कैल्शियम जैसे गुणकारी तत्वों की भरपूर मात्र होती है। बहुत कम खाद्य पदार्थों में पाया जाने वाला विटामिन ‘डी’ भी अंडे में पाया जाता है। यह हड्डियों को मजबूत करता है और शरीर में बहुत सारी ताकत आ जाती है। अंडा खाने से आंखें तेज होती हैं और चश्मा भी नहीं लगाना पड़ता। अंडा तुम्हारी क्लास में फस्ट आने में भी काम आ सकता है। इसमें मौजूद कोलाई नामक तत्व दिमाग को तेज करने का काम करता है। इससे तुम्हारा दिमाग शार्प और तेज हो जाएगा और तुम फटाफट से सारे सवाल हल कर लोगे। यह कॉन्सन्ट्रेशन लेवल बढ़ाने में भी मदद करता है। इसके अलावा अंडा खाने से हमारा दिल भी एकदम स्वस्थ रहता है। अंडे के अंदर वाले भाग में वसा अधिक होती है और बाहर वाले भाग में प्रोटीन ज्यादा होता है। देखा, एक अंडा के कितने फायदे हैं। इतना ही नहीं, अंडे से ऑमलेट, ऑमलेट सैंडविच, ब्रेड ऑमलेट, भुजिया, अंडा डोसा और अंडा परांठा जैसी कई अच्छी-अच्छी डिश भी बन सकती हैं। आ गया न मुंह में पानी। तभी तो कहते हैं, संडे हो या मंडे रोज खाओ अंडे।
Source :
http://www.livehindustan.com/news/lifestyle/lifestylenews/article1-egg--50-50-189947.html